लाल कृष्ण अडवाणी को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा – … वोट ..

Akhilesh Yadav 2 (1)
The Hindi Post

बलरामपुर | सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर कहा कि इनकी पार्टी के लिए यह वोट बैंक साधने का तरीका है. बिखर रहे वोटों को सहेजने के लिए सम्मान दिया गया है.

अखिलेश यादव शनिवार को सपा से गैसड़ी विधायक रहे डॉ. शिव प्रताप यादव को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक आवास पहलवारा पहुंचे थे. अखिलेश ने सपा नेता के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि एसपी यादव जमीन से जुड़े और जिम्मेदार नेता थे.

INDIA गठबंधन के सवाल पर कहा कि जल्द टिकट बंटवारा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलती है.

कांग्रेस के जानकारी न देने के सवाल पर कहा कि जिस स्तर पर बात करनी चाहिए चल रही है. जिन लोगों को जानकारी देनी चाहिए उनको दी जा रही है. हम लोगों का प्रयास है कि गठबंधन मजबूत हो. श्रावस्ती से गठबंधन जीता है. भाजपा की रणनीति के हिसाब से पार्टी अपनी रणनीति बनाएगी.

उन्होंने कहा कि मैं फिर दोहराता हूं कि भाजपा के सांसद संकट में हैं कि कहीं उनका टिकट तो नहीं कट रहा है. कुछ तो सीट बदलने में लगे हैं. दावा किया कि भाजपा सांसदों का टिकट काटने जा रही है. भाजपा को अपनी चिंता करनी चाहिए. पुण्य कार्य में भी जमीन घोटाला हुए हैं, वह भी गोंडा, बलरामपुर व अयोध्या जैसी जगहों पर तो सोचिये किस पार्टी के शासन में कौन जमीन घोटाला कर रहा है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!