लखनऊ जिला जेल से आई बड़ी खबर, 36 कैदी एचआईवी पॉजिटिव
लखनऊ जिला जेल में बंद छत्तीस कैदी एचआईवी से संक्रमित मिले है. अब तक 47 कैदी एचआईवी से संक्रमित पाए गए है.
सभी एचआईवी संक्रमित मरीज लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर 2023 में टेस्ट करवाए थे. टेस्ट रिपोर्ट आने से कैदियों के संक्रमित होने का पता चला.
कैदियों के इलाज के तहत जेल प्रशासन ने संक्रमित कैदियों की काउंसलिंग शुरू कर दी है.
इन मामलों के सामने आने के बाद अधिकारी सतर्क हो गए हैं. उन्होंने संक्रमित लोगों के लिए आहार में बदलाव की अनुमति दी है.
जेल के एक अधिकारी ने कहा कि संक्रमित कैदियों का आहार बढ़ा दिया गया है. साथ ही पॉजिटिव पाए गए सभी कैदियों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
सभी एचआईवी पेशेंट्स का केजीएमयू के एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर में इलाज चल रहा है.
लखनऊ के जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा, राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के आदेश पर कैदियों की स्वास्थ्य जांच की गई.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
