पूर्व मंत्री और छह बार के विधायक राजा राजीव कुमार सिंह का निधन, बेटे को टिकट न मिलने से चल रहे थे नाराज

Raja Rajiv Kumar Singh
The Hindi Post

बाराबंकी (यूपी) | समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व मंत्री और बाराबंकी से छह बार विधायक रहे राजा राजीव कुमार सिंह का सोमवार को निधन हो गया. दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था.

वह समाजवादी पार्टी से अपने बेटे को टिकट देने की मांग कर रहे थे. हालांकि वह अपने बेटे को टिकट दिलवाने में नाकामयाब रहे थे.

उनके आवास पर सैकड़ों समर्थकों ने पार्टी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी और राजीव सिंह ने भी टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी. अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

सपा नेता दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से अपने बेटे रितेश सिंह के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन सीट एक अन्य पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को दे दी गई.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!