बाराबंकी में सीरियल किलर की दहशत, बुजुर्ग महिलाओं को बनाता है निशाना

Barabanki Serial Killer (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक सीरियल किलर ने कथित तौर पर तीन महिलाओं की हत्या कर दी है. इस घटना को अंजाम उसने चंद दिनों के अंतराल में दिया. फिलहाल फरार हत्यारे की तलाश में बाराबंकी पुलिस की छह टीमें लगी हुई हैं. पुलिस ने संदिग्ध की एक तस्वीर भी जारी की है और लोगों से उसके बारे में कोई जानकारी होने पर तुरंत बताने के लिए कहा है.

पुलिस के अनुसार, हत्यारे ने कथित तौर पर बुजुर्ग महिलाओं को ही निशाना बनाया और उनमें से तीन की हत्या को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था. पहला शव 6 दिसंबर को अयोध्या के खुशेटी गांव में मिला था. इसके कुछ दिन बाद 17 दिसंबर को दूसरा शव बाराबंकी में मिला था.

29 दिसंबर को घर के बाहर शौच के लिए गई महिला ठठरहा गांव से लापता हो गई थी. अगले दिन उसका शव बिना कपड़ों के मिला था.

सभी मृतक महिलाओं की उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच थी. वे सभी एक ही तरह से मारी गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!