बांग्लादेशी महिला सानिया ने कहा अगर पति सौरभकांत तिवारी 10 करोड़ रूपए देंगे तो भी …..

Sania Akhtar (1)

सानिया अख्तर (Photo: IANS)

The Hindi Post

नोएडा | बांग्लादेश से अपने एक साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंची सानिया अख्तर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस इस मामले को लगातार सुलझाने का प्रयास कर रही है. पुलिस सानिया और उसके “पति” के बीच मध्यस्थता कराने की कोशिश कर रही है.

सानिया अख्तर का कहना है कि वह अपने पति को वापस लेकर जाएगी. जबकि, उसके पति का कहना है कि उसे बांग्लादेश में हनी ट्रैप करके फंसाया गया और इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया.

सानिया ने अपने पति के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसका पति उसे एक करोड़ नहीं, बल्कि 10 करोड़ रुपए भी देगा तो भी वह तलाक नहीं देगी. वह अपने पति के साथ ही रहेगी.

बांग्लादेशी महिला सानिया अख्तर और सौरभकांत तिवारी का मामला काफी पेंचीदा हो गया है. सानिया अख्तर अपने पति को छोड़ने और वापस जाने को भी तैयार नहीं है.

जबकि, पति सौरभ ने पत्नी और उसके परिवार वालों पर आरोप लगाया है कि जबरन मारपीट कर बांग्लादेश में उसे इस्लाम धर्म कबूल कराया गया और उसे हनी ट्रैप में फंसाकर शादी के लिए मजबूर किया गया.

इस मामले को लेकर सौरभकांत तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट कर निकाह के कागजों पर साइन कराए गया था. उन्होंने कहा कि महिला ने अब तक उनसे 70 से 80 लाख रुपए ले लिए हैं.

हालांकि, सानिया ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सौरभकांत तिवारी के साथ ही रहने की बात कही है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!