भारत का चंद्रयान सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरा; चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बना भारत
Photo: ISRO
भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडर विक्रम की बुधवार की शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग हुई. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने इसकी पुष्टि की.
इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों के सामर्थ्य पर खुशी जताते हुए इसे भारत के लिए ऐतिहासिक और समृद्ध कदम बताया.
बात दे कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के साथ, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक उतारने वाला पहला देश बन गया है.
615 करोड़ का चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
