अचानक फट गया ‘मेड इन चाइना’ टैंक, दो बांग्लादेशी जवानों की मौत, वीडियो आया सामने

Tanks (1)
The Hindi Post

अचानक फट गया ‘मेड इन चाइना’ टैंक, दो बांग्लादेशी जवानों की मौत, वीडियो आया सामने

 

बांग्लादेश के चट्टोग्राम स्थित हथाजारी फील्ड फायरिंग रेंज में नियमित सैन्य अभ्यास के दौरान एक टैंक में जोरदार विस्फोट हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में सेना के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सैन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

बांग्लादेश सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टोरेट (ISPR) और स्थानीय मीडिया आउटलेट ‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के अनुसार, फील्ड फायरिंग ड्रिल के दौरान सैनिक टैंक से गोला दाग रहे थे, तभी अचानक यह धमाका हुआ. हादसे का शिकार हुआ टैंक चीनी मूल का Type-59 बताया जा रहा है, जिसका उपयोग बांग्लादेशी सेना करती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल अधिकारी को बेहतर इलाज के लिए तुरंत एयरलिफ्ट कर ढाका स्थित कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) भेजा गया. ISPR ने पुष्टि की है कि धमाके के सटीक कारणों—तकनीकी खराबी या गोला-बारूद में गड़बड़ी—का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!