खाना मांगने पर पत्नी ने खोया आपा, पति को दे दी रूह कंपाने वाली सजा, चाकू से……

Knife AI Photo Depositphotos_767625268_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo) - Credit: EP

The Hindi Post

खाना मांगने पर पत्नी ने खोया आपा, पति को दे दी रूह कंपाने वाली सजा, चाकू से……

 

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महज खाना मांगने पर पत्नी ने अपने पति को ऐसी सजा दे दी, जिसको वो कभी भूल नही पायेगा. दरअसल, पत्नी ने खाना मांगते ही सीधे धारदार चाकू से उसपर जानलेवा हमला कर दिया. उसने पति के गले मे चाकू घोंप दिया, जिससे पति बुरी तरह घायल हो गया. हैरानी की बात यह है कि महिला खून से लथपथ हालत में अपने पति को घर मे छोड़कर बच्चों संग अपने मायके चली गयी.

सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी पर गंभीर धाराओ में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पति शराब पीकर आये दिन पत्नी से लड़ता झगड़ता रहता था.

मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है. जहां घुरी गांव का रहने वाला 28 साल का बलराम मजदूरी करके परिवार चलाता था. परिजनों ने बताया कि देर शाम घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी से घरेलू बात के चलते कहासुनी होने लगी, उसने पत्नी से खाना मांगा, जिस पर पत्नी भड़क गई और उसने गुस्से में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. वो गंभीर रूप से घायल हो गया.

इसके बाद उसने अपने मायके वालों को बुलाया और पति को खून से लथपथ हालत में छोड़कर बच्चो संग मायके चली गयी. पीड़ित पति के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया. जिला अस्पताल के डॉक्टर अभिनव का कहना है कि गले मे घाव का निशान गहरा था, इसलिए रेफर किया गया है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया है.

थाना बिसंडा के घुरी गांव में पति पत्नी के बीच आपसी कहासुनी के बाद पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है, जिस पर सूचना मिलते ही पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!