एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव का हाथ पकड़कर साइड में ले गया शख्स, मौका मिलते ही…., इस मुलाकात का VIDEO हो रहा वायरल

Akhilesh Yadav

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (क्रेडिट: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव का हाथ पकड़कर साइड में ले गया शख्स, मौका मिलते ही…., इस मुलाकात का VIDEO हो रहा वायरल

 

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक और शख्स नजर आ रहे है. अखिलेश और इस व्यक्ति के बीच कुछ बात हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो सहारनपुर एयरपोर्ट का है और वीडियो में दिख रहे अन्य शख्स है पूर्व विधायक मनोज चौधरी.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज चौधरी, अखिलेश यादव का हाथ पकड़कर उन्हें साइड में ले जाते हैं और कुछ देर तक उनसे बातचीत करते हैं. चर्चा के बाद जाते समय उन्होंने सपा अध्यक्ष से हाथ मिलाया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है.


जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव रविवार को सहारनपुर दौरे पर थे. वापसी के दौरान एयरपोर्ट पर पूर्व विधायक मनोज चौधरी और कई सपा कार्यकर्ता मौजूद थे. बात करे मनोज चौधरी की तो वह देवबंद विधानसभा से बसपा की टिकट पर चुनाव जीत कर विधायक बने थे. वह वर्तमान में सपा में सक्रिय हैं. माना जा रहा है कि वह 2027 विधानसभा चुनाव में देवबंद सीट से टिकट की मांग कर रहे हैं और संभवतः इसी संबंध में उन्होंने अखिलेश यादव से निजी तौर पर बात की. हालांकि, क्या बात हुई यह अभी स्पष्ट नहीं है.

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!