पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले वायूसेना अधिकारी अभिनंदन को वीर चक्र से किया गया सम्मानित

Abhinandan Varthaman

फोटो क्रेडिट : ट्विटर | प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया

The Hindi Post

बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो ग्रुप कैप्टेन अभिनंदन वर्धमान को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ जिसमें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।

27 फरवरी 2019 को विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (उस समय विंग कमांडर पद पर थे अभिनंदन) ने पाकिस्तानी F-16 विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था।

अब उनको प्रमोट कर दिया गया है। अभिनंदन अब ग्रुप कैप्टेन के पद पर है।

इस अलंकरण समारोह में भारतीय सेना के कई नायकों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!