अयोध्या में बना योगी आदित्यनाथ को समर्पित मंदिर, हर दिन होती आरती

Yogi Temple 2 (1)
The Hindi Post

अयोध्या | उत्तर प्रदेश में राम मंदिर के पूरा होने से पहले अयोध्या में अब एक और मंदिर बनकर तैयार है जो पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण बन रहा है.

इस मंदिर का निर्माण अयोध्या से करीब 25 किलोमीटर दूर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर भदरसा गांव में किया गया है. इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को समर्पित है. मंदिर भरत कुंड के पास स्थित है.

मंदिर में योगी आदित्यनाथ की मूर्ति स्थापित की गई है. इस मूर्ति में उन्हें धनुष और बाण लिए दिखाया गया है. इस मंदिर में हर शाम उनकी ‘आरती’ की जाती है.

मंदिर का निर्माण करने वाले प्रभाकर मौर्य ने कहा, “योगी आदित्यनाथ ने हमारे लिए राम मंदिर बनाया है और मैंने उनके लिए यह मंदिर बनाया है.”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!