अयोध्या: आम लोगों के लिए राम मंदिर खुलते ही उमड़े श्रद्धालू, VIDEO

Ram Temple Day 1 (2)

Photo: IANS

The Hindi Post

अयोध्या | प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद यानि मंगलवार को नवनिर्मित राम मंदिर में राम लला के दर्शन करने के इच्छुक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

सुबह तीन बजे से ही मंदिर में भक्तों की कतार लग गई थी.

इनमें से अधिकांश वे लोग हैं जो सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आए थे और मंदिर में पूजा करने के लिए रुक गए.

मंदिर में कतार लगाने वालों में बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल रहे.

मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि भीड़ अभूतपूर्व थी और उन्होंने जिला प्रशासन से उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यवस्थाएं बनाने का आग्रह किया है.

ट्रस्ट के एक सदस्य ने कहा, “जब स्थानीय लोग दर्शन के लिए आना शुरू करेंगे तब मंदिर में और अधिक श्रद्धालुओ की भीड़ होगी.”

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!