अब इस नेता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, ममता बनर्जी को भेजा अपना इस्तीफा पत्र

Trinamool Congress Flag Gemini_Generated_Image_m4z3pm4z3pm4z3pm (1) (1)
The Hindi Post

अब इस नेता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, ममता बनर्जी को भेजा अपना इस्तीफा पत्र

 

कोलकाता | तृणमूल कांग्रेस के नेता और इस बार असम के गुवाहाटी से चुनाव लड़ने वाले अविजीत मजमूदार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अविजीत ने ई-मेल के जरिए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है.

अविजीत मजूमदार ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस की छवि असम में केवल मुस्लिमों की पार्टी के रूप में बन गई है. सिर्फ असम ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस केवल मुस्लिम समुदाय के लिए काम करती है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से वह अब इस पार्टी के लिए आगे काम नहीं कर सकते.

अविजीत मजूमदार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “स्थापना के समय से मैं असम तृणमूल कांग्रेस का सदस्य और सचिव था. इसके अलावा, टीएमसी मीडिया सेल का प्रमुख रहा और इस बार गुवाहाटी से चुनाव भी लड़ा. कोई भी हिंदुत्व मानने वाला व्यक्ति टीएमसी में नहीं रह सकता. अब टीएमसी का मतलब ‘तृणमूल मुस्लिम कांग्रेस’ हो गया है.

तृणमूल कांग्रेस के नेता और इस बार असम के गुवाहाटी से चुनाव लड़ने वाले अविजीत मजमूदार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है (IANS)

 

अविजीत ने कहा, “पार्टी छोड़ने का एक और कारण है असम में बांग्लादेशी और मुस्लिम लोगों की तरफ पार्टी का ज्यादा झुकाव. हिंदुओं पर पार्टी के नेता कभी बात नहीं करते हैं. मैं हिंदू हूं और मेरी विचारधारा है, इसलिए पार्टी में रहना उचित नहीं है.”

असम में तृणमूल कांग्रेस के भविष्य को लेकर मजूमदार ने कहा, “असम में अब कांग्रेस का कुछ भी नहीं है. असम टीएमसी के कार्यालय में एक भी कार्यकर्ता और आदमी नहीं दिखता है. मैंने ही असम में टीएसी को पहचान दिलाई थी, जो गलत फैसला साबित हुआ. अब असम में टीएमसी को कोई पूछने वाला नहीं है.

गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव 2026 में अविजीत मजूमदार ने टीएमसी के टिकट पर गुवाहटी सेंट्रल से चुनाव लड़ा था. मजूमदार कुल 1061 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे थे. इस सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की थी.

 

 

अविजीत मजूमदार ने छोड़ी टीएमसी, पार्टी को बताया ‘तृणमूल मुस्लिम कांग्रेस’


The Hindi Post
error: Content is protected !!