महान ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न का निधन

Shane Warne

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से वार्न का निधन हुआ.

वार्न की प्रबंधन द्वारा फॉक्स न्यूज को दिए गए एक बयान के अनुसार, थाईलैंड में संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.

बयान में कहा गया है, “वार्न अपने विला में बेहोश पाए गए और तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें होश में नहीं लाया जा सका.”

उन्होंने आगे कहा, “परिवार इस समय कुछ भी बोलने की हालत में नहीं हैं और वह इस खबर से सदमे में हैं.”

Shane Warne-min

संभवत: सर्वकालिक महान लेग स्पिनर वार्न ने 1992 और 2007 के बीच अपने 15 साल के करियर में 708 टेस्ट विकेट लिए।

वॉर्न ने 1992 में सिडनी में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद अगले साल मार्च में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया।

विजडन की सेंचुरी के पांच क्रिकेटरों में से एक चुने गए वार्न ने अपने वनडे करियर का अंत 293 विकेट के साथ किया। उन्होंने 1999 में ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय विश्व कप जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!