अजब-गजब ! गोलगप्पा खाने के लिए महिला ने खोला मुंह तो खुला का खुला रह गया, देखते ही देखते….
42 वर्षीय इंकिला का गोलगप्पे खाने के दौरान जबड़ा लटक गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
अजब-गजब ! गोलगप्पा खाने के लिए महिला ने खोला मुंह तो खुला का खुला रह गया, देखते ही देखते….
औरैया में रविवार को अजब-गजब घटना हुई. गोलगप्पे खा रही महिला की जान पर बन आई. खाते-खाते उसका जबड़ा उतर आया. एक बार मुंह खुला तो बंद ही नहीं हुआ. देखते ही देखते सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उसकी हालत गंभीर हो गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया.
डॉक्टरों का कहना है कि गोलगप्पे खाते समय ज्यादा मुंह खोलने से ऐसा हो सकता है. दिबियापुर के गौरी किशनपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की 42 वर्षीय पत्नी इंकिला देवी किसी काम से औरैया आई थीं. रविवार दोपहर को इंकिला सहेली के साथ इटावा रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास गोलगप्पे खाने पहुंचीं.
जैसे ही इंकिला ने गोलगप्पा खाने के लिए मुंह खोला, अचानक उनका जबड़ा उतर गया. वह दर्द से बिलखने लगीं और काफी कोशिश के बाद भी मुंह बंद नहीं हुआ. हड़बड़ाई सहेली इंकिला को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची और भर्ती कराया. अस्पताल में मौजूद डॉ. मनोज कुमार और डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने जबड़ा चढ़ाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली.
डॉक्टरों ने बताया कि जबड़ा उतर जाने से महिला का मुंह खुला रह गया था. ज्यादा मुंह खोलने की वजह से ऐसा हो जाता है. उन्हें दंत चिकित्सक के पास मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया गया है. जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. शत्रुघ्न ने बताया कि यह दुर्लभ मामला है. हजारों लोगों में किसी एक के साथ ऐसा होता है. गोलगप्पे खाते वक्त ज्यादा मुंह खोलने की वजह से ऐसा हो सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए.
