एशिया कप 2023 : भारत ने नेपाल के खिलाफ पहली 26 गेंदों में 3 कैच छोड़े, वीडियो वायरल
एशिया कप में सोमवार को भारत और नेपाल के बीच मैच खेला जा रहा है. टॉस जीत कर भारत ने नेपाल को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया.
पर इस मैच के दौरान, कुछ ऐसा हुआ जो सबकी नजरों में आ गया. दरअसल, भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने नेपाल के खिलाफ पहली 26 गेंदों में तीन कैच छोड़ दिए.
पहले ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने स्लिप में कुशल भुर्टेल का कैच छोड़ा. इसके बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने आसिफ शेख का कैच छोड़ दिया.
3 Dropped Catches 😱 #IndvsNep pic.twitter.com/LQOnqv3yEN
— Susanta Sahoo (@ugosus) September 4, 2023
कुशल भुर्टेल को एक और जीवन दान तब मिला जब विकेटकीपर इशान किशन ने उनका कैच छोड़ दिया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
