स्टेडियम में गौतम गंभीर ने क्रिकेट फैंस को दिखाई मिडिल फिंगर, वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने दी अपनी प्रतिक्रिया

Gautam Gambhir showing middle finger (1) (1)
The Hindi Post

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में गौतम मिडिल फिंगर दिखाते हुए नजर आ रहे है.

दरअसल, भारत और नेपाल का क्रिकेट मैच (एशिया कप) चल रहा था. इस मैच के दौरान, गौतम गंभीर ग्राउंड से जा रहे थे. उसी समय स्टैंड्स में बैठे कुछ दर्शकों ने “कोहली-कोहली” के नारे लगाने शुरू कर दिए. इस पर गंभीर ने गुस्से में रिएक्शन देते हुए मिडिल फिंगर दिखा दी.

मिडिल फिंगर दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब गौतम गंभीर ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. गंभीर ने कहा है कि दो-तीन पाकिस्तानी प्रशंसक हिंदुस्तान मुर्दाबाद जैसे भारत विरोधी नारे लगा रहे थे. मुझसे ये बर्दाश्त नहीं हुआ और मैंने ऐसा (उन्हें मिडिल फिंगर दिखा दी) किया.

आपको याद दिला दे कि आईपीएल के 16वें सीजन में भी गंभीर और कोहली के बीच आईपीएल मैच के बाद काफी कहासुनी मैदान पर देखने को मिली थी. कोहली जहां उस मैच में आरसीबी टीम से खेल रहे थे, तो वहीं गंभीर लखनऊ टीम के लिए मेंटोर की भूमिका निभा रहे थे.

मिडिल फिंगर आमतौर पर किसी को नीचा दिखाने के लिए इस्तेमाल की जाती है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!