ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन

Queen Elizabeth II (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

लंदन | ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय का निधन हो गया है. वो 96 साल की थी. उन्होंने ब्रिटेन पर 70 साल तक शासन किया.

महारानी ने 1952 में गद्दी संभाली थीं.

बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, “महारानी का आज दोपहर बाल्मोरल में निधन हो गया.”

“द किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट आज शाम बाल्मोरल में रहेंगे और कल लंदन लौट आएंगे.”

डॉक्टरों की टीम महारानी की चिकित्सकीय देखरेख कर रही थी. महारानी के सभी बच्चे बाल्मोरल पहुंच गए हैं.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उनके शासनकाल में 15 प्रधानमंत्री हुए। 1874 में पैदा हुए विंस्टन चर्चिल, महारानी के कार्यकाल के पहले प्रधानमंत्री थे.

उन्होंने अपने पूरे शासनकाल में अपने प्रधानमंत्री के साथ साप्ताहिक संवाद जारी रखा.

महारानी एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी विंडसर का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन के मेफेयर में हुआ था.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!