केंद्रीय बजट पर अरविंद केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया, बोले – “देश के खजाने…… “
फोटो: आईएएनएस
आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया. अब इस पर अलग-अलग दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. प्रतिक्रिया देने वालों में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी नाम शामिल है.
उन्होंने कहा, “देश के खजाने का एक बड़ा हिस्सा चंद अमीर अरबपतियों के कर्जे माफ करने में चला जाता है. मांग की थी कि बजट में ये ऐलान किया जाए कि आगे से किसी अरबपति के कर्जे माफ नहीं किए जाएंगे. इस से बचने वाले पैसे से
1. मिडल क्लास के होम लोन और व्हीकल लोन में छूट दी जाए; किसानों के कर्जे माफ किए जायें.
2. इनकम टैक्स और GST की टैक्स दरें आधी की जाए.
मुझे दुख है कि ये नहीं किया गया.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
