गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लगी, 2-3 KM दूर तक सुनी गई ब्लास्ट की आवाज, सहम गए लोग, VIDEO
Photo: IANS
गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार तड़के एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई. इससे धमाका होने लगा. ब्लास्ट की आवाज दूर तक सुनी गई. आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.
यह घटना थाना टीला मोड़ क्षेत्र में दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक के पास हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक ही आग लग गई. इसके बाद विस्फोट होने लगा. आवाज दो-तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. धमाके की आवाज सुन इलाके के लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए. इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई और आग को बुझाने का काम शुरू किया गया. जानकारी के अनुसार ट्रक में 150 से 200 तक सिलेंडर हो सकते हैं.
मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी सीएफओ राहुल पाल सिंह ने आईएएनएस से बताया, “आज सुबह करीब 4:35 बजे साहिबाबाद स्टेशन के पास भोपुरा में एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई. दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है. आग सुबह करीब 4:35 बजे लगी थी और एलपीजी सिलेंडर भरा ट्रक जल रहा है.”
#Ghaziabad में भोपुरा चौक दिल्ली वजीराबाद रोड पर एक एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई, उसके बाद का मंजर आंखों के सामने है, एक एक कर कई सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। आसपास के मकानों के शीशे भी ब्लास्ट के इंपैक्ट से टूट गए है, फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर है, लोग दहशत… pic.twitter.com/H0ZTdMMZOR
— Lokesh Rai (@lokeshRlive) January 31, 2025
आईएएनएस के पास एक वीडियो क्लिप है जिस में धमाके के साथ ही आसमान की ओर उठती लपटें देखी जा सकती हैं. धमाके की आवाज भी सुनाई दे रही है. यह मंजर बेहद खौफनाक है. खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. हालांकि लोग दहशत में हैं और घरों से बाहर निकल आए और चीख पुकार मच गई.
IANS
