रामलीला के मंच पर अभिनय करते हुए कलाकार को आया हार्ट अटैक, मौत

Mirzapur Ramleela (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रामलीला में सीता स्वयंवर के दिन अभिनय कर रहे 72 वर्षीय कुंवर बहादुर सिंह उर्फ भूलन की हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब वो राजा के पात्र की भूमिका निभा रहे थे.

मंच पर डायलॉग बोलते समय उनकी तबियत बिगड़ गई और वो नीचे गिर गए. तुरंत ही उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

बताया जा रहा है कि रामलीला समिति के लोग उन्हें पास के निजी अस्पताल में लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि वो पुणे से तीन दिन पहले ही गांव की रामलीला ने हिस्सा लेने आए थे.

पुणे में वह एक निजी कंपनी में वाचमैन की नौकरी करते थे. कुंवर बहादुर सिंह उर्फ भूलन बीते 50 साल से रामलीला में किरदार निभाते रहे थे.

रामलीला कमेटी के अनुसार, कुंवर बहादुर सिंह – पेटहवा राजा का किरदार निभाते रहे हैं. सीता स्‍वयंवर के दौरान धनुष तोड़ने के दौरान पाठ करते समय उनके सीने में अचानक दर्द उठा और वह गिरने लगे तो लोगों ने दौड़कर उनको संभालने की कोशिश की.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!