सेना का वाहन फिसलकर गहरी खाई में गिरा, नौ जवान शहीद; एक घायल

Accident

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

लद्दाख के लेह में एक बड़ा हादसा हो गया है. सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा है. समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में नौ जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया है.

भारतीय सेना के अधिकारियों के हवाले से ANI ने रिपोर्ट किया कि एक एएलएस वाहन जो लेह से न्योमा की ओर, एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को कियारी से 7 किलोमीटर पहले घाटी में जा फिसला.

वाहन में 10 जवान सवार थे जिनमें से नौ की मौत हो गई है और एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है.

और जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!