“चीन ने कब्जा किया है हमारी जमीन पर, यहां के लोग अब वहां जा नहीं सकते, सच नहीं बोले रहे है प्रधानमंत्री….” लद्दाख में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Aug 20 (1)

File Image | IANS

The Hindi Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि यहां के लोग बता रहे हैं कि चीन की सेना हमारी जमीन पर घुसा है. लोगों ने बताया कि पहले जो जमीन चारागाह के लिए इस्तेमाल होती वो चीन ले गया है. अब वहां यह लोग जा नहीं सकते. राहुल ने यह बातें मीडिया से बात करते हुए लद्दाख में कही. बता दे कि इन दिनों राहुल लद्दाख की यात्रा पर है.

राहुल ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा था कि एक इंच जमीन नहीं गई लेकिन यह सच नहीं है. लद्दाख में आप किसी से पूछ लीजिए, वो ये बात बता देंगे (इस बारे में बता देंगे).”

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें हैं. लोग उस दर्जे से खुश नहीं हैं जो उन्हें दिया गया है. वे प्रतिनिधित्व चाहते हैं. यहां बेरोजगारी की समस्या है. लोग कह रहे हैं कि राज्य को नौकरशाही से नहीं बल्कि जनता की आवाज से चलना चाहिए.

दरअसल, राहुल गांधी अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर लद्दाख पहुंचे. उन्होंने यहां पैंगोंग त्सो लेक पर अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की.

राहुल ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा के समय ही लद्दाख आना चाहते थे, लेकिन लॉजिस्टिकल कारणों से वहां नहीं आ पाए थे. तब उन्होंने सोचा था कि लद्दाख का टूर विस्तार से किया जाएगा. राहुल ने कहा कि वह लेह गए थे और पैंगोंग के बाद अब नुब्रा जा रहे हैं. इसके बाद करगिल भी जाएंगे. वह यहां इस बात को सुनने आए हैं, जो जनता के दिल में है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!