ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Close-up. Arrested man handcuffed

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रैंड के भाई अगिशिलॉस डेमेट्रियादेस (Agisilaos Demetriades) को दो साल के भीतर तीसरी बार गिरफ्तार किया गया हैं। उन पर ड्रग्स रखने का आरोप हैं।

नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि अगिशिलॉस डेमेट्रियादेस साउथ अफ्रीका का नागरिक है।

“क्राइम नंबर 16 जो सुशांत सिंह राजपूत केस से सम्बंधित है, हमने साउथ अफ्रीका के नागरिक अगिशिलॉस डेमेट्रियादेस को अरेस्ट किया है। हमने उसको कोकीन केस में दोबारा अरेस्ट किया हैं। हमको थोड़ी मात्रा में चरस मिली है”, वानखेड़े ने बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगिशिलॉस डेमेट्रियादेस को गोवा में अरेस्ट किया गया और वो अब 14 दिन की जुडिशल रिमांड पर है।

वानखेड़े ने यह भी कहा कि तीन अन्य लोगो को दो अलग-अलग रेड में पकड़ा गया है। यह रेड नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्वारा गोवा में पिछले तीन दिनों में की गई।

“हमने तीन दिनों में तीन रेड की और एलएसडी (LSD) और MDMA को ज़ब्त किया। हमने गोवा के अपोलो बार पर भी छापा मारा। बार मालिक भागा हुआ है। हमने दो ड्रग तस्करों को भी अरेस्ट किया है। एक नवयुवक जो उल्हासनगर का है और गोवा में ड्रग की तस्करी कर रहा था उसको भी गिरफ्तार किया है।”, वानखेड़े ने बताया।

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!