कॉमेडियन कपिल शर्मा से धोखाधड़ी में मशहूर कार डिज़ाइनर दिलीप छाबड़िया का बेटा गिरफ्तार

Kapil Sharma Instagram

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मुंबई | मुंबई पुलिस ने मशहूर वाहन डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के बेटे बोनिटो छाबड़िया को कॉमेडियन कपिल शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई धोखाधड़ी की शिकायत के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा तलब किए गए बोनिटो को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। यह उसके पिता को अपराध शाखा द्वारा दिसंबर 2020 में वाहन फाइनेंसिंग रैकेट में गिरफ्तार किए जाने के लगभग 10 महीने बाद गिरफ्तार किया गया है।

शर्मा ने पिछले साल अपनी शिकायत में दावा किया था कि एक डिजाइनर वैनिटी बस सौदे में छाबड़िया और अन्य ने उनसे कथित तौर पर 5.30 करोड़ रुपये ठगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने कहा कि उन्होंने मार्च-मई 2017 में बस के लिए छाबड़िया को 5 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया था, लेकिन 2019 तक उन्हें वाहन नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल का रुख किया।

पिछले साल, छाबड़िया ने कपिल शर्मा को वाहन पार्किंग का 1.20 करोड़ रुपये का बिल बना कर भेजा था, जिसके बाद शर्मा ने सितंबर 2020 में पुलिस से इस बारे में शिकायत की थी। यह बिल उस वाहन की पार्किंग का बनाया गया था जो अभी शर्मा को डिलीवर नहीं हुई है।

जांच के दौरान, बोनिटो छाबड़िया की संलिप्तता सामने आई और उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसके बाद उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

28 दिसंबर, 2020 को, क्राइम ब्रांच ने दिलीप छाबड़िया को 22 करोड़ रुपये से अधिक के कथित बहु-राज्य वाहन फाइनेंसिंग रैकेट के लिए गिरफ्तार किया था और इस साल मई में उन्हें  जमानत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!