‘हेट स्टोरी 4’ की अभिनेत्री, जिनको गंभीर एक्सीडेंट में आए थे 7 फ्रैक्चर जल्द लौटेगी काम पर

Ihana

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मुंबई | अभिनेत्री इहाना ढिल्लन का पिछले महीने एक गंभीर एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उन्हें सात फ्रैक्चर आए थे। उनका कहना है कि वह अच्छी तरह से स्वस्थ हो रही हैं और उनके ठीक होने के बाद वह काम पर वापस आ जाएंगी। इहाना अगस्त में एक बहुत ही गंभीर दुर्घटना का शिकार हुई और कई दिनों तक गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में थी।

इहाना ने कहा, “मुझे बचाने के लिए मैं भगवान की बहुत आभारी हूं। यह एक विनाशकारी दुर्घटना थी जिसमें और भी बुरा हो सकता था। मेरे आस-पास जो लोग हैं वे अविश्वसनीय हैं और सभी दिन आशीर्वाद की तरह महसूस होते हैं।”

इहाना अक्टूबर से काम शुरू करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, “मैं अगले महीने काम फिर से शुरू कर दूंगी। मैं अच्छी तरह से ठीक हो रही हूं। अभी और काम करना है लेकिन चीजें जल्द ही ठीक होनी चाहिए। यह एक अद्भुत जीवन है। दुख की बात है कि हम इसे कभी-कभी कुछ होने के बाद समझते हैं। सभी को प्यार।”

इहाना ने फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने ‘डैडी कूल मुंडे फूल’, ‘टाइगर’ और ‘ठग लाइफ’ जैसी पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!