स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो आया सामने, सुरक्षाकर्मी हाथ पकड़कर CM आवास से उन्हें बाहर लाती हुई दिखी

Swati Maliwal Video (3)
The Hindi Post

आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो सामने आया हैं. इस वीडियो को आम आदमी पार्टी द्वारा X पर शेयर किया गया हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति मालीवाल तेजी से CM हाउस से बाहर निकल रही हैं. उनके साथ एक महिला सुरक्षाकर्मी भी है. वह उनका हाथ पकड़कर उन्हें बाहर ले जा रही हैं. इस दौरान तीन और सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं.

बता दे कि यह वीडियो CM आवास का है. वीडियो 13 मई का है जिस दिन स्वाति मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी. मारपीट करने का आरोप स्वाति मालीवाल ने CM अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार पर लगाया हैं. पुलिस इस मामले में पहले ही FIR दर्ज कर कार्रवाई कर रही हैं.

वीडियो में आगे देखा जा सकता हैं कि जैसे ही स्वाति मालीवाल बाहर सड़क पर पहुंचती हैं वो महिला सुरक्षाकर्मी से अपना हाथ छुड़ा लेती हैं.

‘हिंदी पोस्ट’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!