बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bibhav Kumar (1)

CM अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मामले में बिभव कुमार को गिरफ्तार किया गया है. बिभव कुमार से पुलिस सिविल लाइन थाने में पूछताछ कर रही है.

इससे पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची और वहां से बिभव कुमार को हिरासत में लिया.

स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि विभव कुमार ने CM आवास में उनके साथ मारपीट की थी. स्वाति ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनको कई थप्पड़ मारे गए थे.

बिभव को राष्ट्रीय महिला आयोग ने शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया हैं.

इससे पहले शनिवार को ही मालीवाल और विभव कुमार के बीच हुई कथित मारपीट मामले में एक और वीडियो सामने आया. इस वीडियो के मुताबिक, CM आवास में मौजूद सिक्योरिटी अधिकारी स्वाति मालीवाल का हाथ पकड़कर उन्हें बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं.

दो अलग-अलग कैमरों में रिकॉर्ड हुई तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों के सामने रखा है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!