टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग, आठ की मौत, कई घायल, VIDEO

Fire bus catches fire in Haryanas Nuh 8 dead several injured (1)
The Hindi Post

नूंह (हरियाण) | हरियाणा के नूंह में बीती रात एक टूरिस्ट बस में आग लगने से उसमें सवार आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. इसके अलावा कई घायल बताये जा रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में करीब 60 लोग सवार थे. वीडियो में सड़क पर खड़ी बस पूरी तरह आग की चपेट में दिख रही है. घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़ श्रद्धालुओं को निकाला. कुछ लोग गेट तथा कुछ शीशे तोड़कर बाहर निकाले गए. पीछे बैठे आठ लोग बस से नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए.

बस में आग लगने के कारण के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. अब तक आठ लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं.

घायलों को एंबुलेंस बुलाकर अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया.

फिलहाल पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!