कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें और बढ़ी…. हुई यह कार्रवाई

Sandeep Ghosh IANS (1)

संदीप घोष (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. जहां सीबीआई के बाद अब ईडी भी उनके खिलाफ जांच करेगी तो वहीं अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष की सदस्यता निलंबित कर दी है. IMA की अनुशासन समिति ने ये कार्रवाई की है.

संदीप घोष को लिखे पत्र में IMA ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.वी. अशोकन द्वारा विधिवत गठित अनुशासन समिति ने आज स्वतः संज्ञान लेते हुए आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में एक स्नातकोत्तर रेजिडेंट के साथ बलात्कार और हत्या तथा उसके बाद के घटनाक्रम पर विचार किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हस्ताक्षरकर्ता ने पीड़िता के माता-पिता से उनके घर जाकर मुलाकात भी की. उन्होंने आपके द्वारा स्थिति से निपटने में अपनी शिकायतें रखीं तथा आपके द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार में उचित तरीके से मामले को संभालने में सहानुभूति और संवेदनशीलता की कमी के बारे में बताया.”

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!