Skip to content
सीने में दर्द उठने के बाद, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे को तुरंत पुणे के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर्स ने उनका उपचार किया।
उनकी एंजियोग्राफी की गई और अब उनकी तबियत स्थिर है।
मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ अवधुत ने कहा कि, “उनको सीने में 2-3 दिनों से हल्का दर्द था। उनको पुणे के रूबी हाल क्लिनिक में भर्ती करवाया गया।”
डॉक्टर्स की एक टीम, अन्ना हजारे की देखभाल कर रही है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हज़ारे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह उनके जल्द ठीक होने की कामना करते है।
आईएएनएस
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
error: Content is protected !!