भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक बनी आग का गोला, भीषण हादसे में जिंदा जले दो….
सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस
भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक बनी आग का गोला, भीषण हादसे में जिंदा जले दो….
अमरावती | आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक भयावह हादसा घटा है. यहां दो युवक जिंदा जल गए है. दरअसल, इन युवकों की मोटरसाइकिल को एक कार ने टक्कर मार दी. टक्कर लगने के कारण बाइक में आग लग गई. यह हादसा शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ.
पुलिस के अनुसार, बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के प्रभाव से बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई. बाइक पर सवार दोनों लोग आग में घिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
बाइक को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी थी. इस कारण वह पलट गया. इस हादसे में ऑटो में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे अनंतपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मृतकों की पहचान अजीत कुमार (20) और आकाश (22) के रूप में हुई है. पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान की.
दोनों दोस्त शनिवार देर रात किसी काम से अनंतपुर शहर जा रहे थे. आकाश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और गांव में ट्रैक्टर चलाकर जीविका चलाता था जबकि अजीत वज्रकरूर मंडल के अपने गांव में वेल्डिंग का काम करता था.
आईएएनएस
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जिंदा जले
