आनंद गिरी, आद्या तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Anand Giri 5
The Hindi Post

प्रयागराज | अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी आनंद गिरि और आद्या तिवारी को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रयागराज पुलिस ने दोनों को बुधवार शाम मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया। दोनों को अब नैनी सेंट्रल जेल रखा जायेगा।

महंत नरेंद्र गिरि द्वारा कथित रूप से लिखे गए सुसाइड नोट के बाद आनंद गिरि को सोमवार रात हरिद्वार से हिरासत में लिया गया था, जिन्हें गिरि की मौत के लिए जिम्मेदार बताया गया है।

सुसाइड नोट में हनुमान मंदिर के पुजारी तिवारी का भी नाम था और उन्हें सोमवार रात पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!