गृह मंत्री अमित शाह की बहन का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज
मुंबई | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी प्रदीप शाह का मुंबई में निधन हो गया है. उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही उन्होंने आखिरी सांस ली. पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी.
राजेश्वरीबेन (65) साल की थी. उनका अहमदाबाद के एक अस्पताल में फेफड़े के प्रत्यारोपण के बाद इलाज चल रहा था, और बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रेफर किया गया था.
पिछले हफ्ते अमित शाह ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी उनसे मुलाकात की थी.
उनके निधन के बाद, शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. अमित शाह अहमदाबाद में अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. हालांकि इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है.
शाह कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अहमदाबाद में हैं. उन्होंने मकर संक्रांति का पर्व अहमदाबाद में ही मनाया था.
आईएएनएस
