किस बात को लेकर भारत ने ब्रिटेन से कहा, “….ऐसा उल्लंघन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे….”

India Britain
The Hindi Post

भारत के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटिश उच्चायुक्त के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के दौरे पर कड़ी आपत्ति जताई है.

पाकिस्तान में ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मैरियट ने ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के एक अधिकारी के साथ 10 जनवरी को मीरपुर (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित) का दौरा किया था.

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का ऐसा उल्लंघन अस्वीकार्य है.

बयान में आगे कहा गया है कि विदेश सचिव ने इस उल्लंघन पर भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

बयान में कहा गया है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!