भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच, पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने लिया यह फैसला

Asif Ali Zardari Pak President (1) (1)

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की फाइल फोटो (IANS)

The Hindi Post

जम्मू-कश्मीर स्थित पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार आधी रात को बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार शाम 5 बजे संसद (नेशनल असेंबली) का आपात सत्र बुलाया है.

पाकिस्तान की सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 54 की धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने संसद भवन, इस्लामाबाद में सोमवार, 5 मई, 2025 को शाम 5 बजे राष्ट्रीय असेंबली की बैठक आहूत की है.’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आपात सत्र में मुख्य रूप से पाकिस्तान और भारत के बीच बिगड़ते राजनयिक संबंधो पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के हालिया फैसले पर विशेष जोर दिया जाएगा.

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला लिया था. इसके बाद पाकिस्तानी नागिरकों को तुरंत देश छोड़ने का आदेश जारी किया गया था. बौखलाहट में पाकिस्तान इधर-उधर मिन्नतें करने लगा. पाकिस्तान सरकार के कई अधिकारी गीदड़भभकी देने लगे और सेना दिखावने के लिए अपने हथियारों को परीक्षण करने में लग गई. इतना ही नहीं पाकिस्तान ने घटना के बाद से लगातार 10वें दिन भी एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. ये सारी बातें पाकिस्तान की बौखलाहट साफ दिखा रही हैं.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!