खामेनेई की हत्या का प्लान महीनों पहले बन गया था, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा
आयतुल्लाह अली खामेनेई की हुई मौत (आईएएनएस)
खामेनेई की हत्या का प्लान महीनों पहले बन गया था, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा
इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. काट्ज के अनुसार, खामेनेई को खत्म करने की योजना नवंबर 2025 में बन गई थी.
जानते है इन खुलासों के बारे में –
साजिश का खुलासा
इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने खुलासा किया है कि खामेनेई को खत्म करने का फैसला नवंबर 2025 में ही ले लिया गया था. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक गोपनीय बैठक में यह फैसला लिया था.
प्लान में बदलाव
मूल योजना के अनुसार यह ऑपरेशन (खामेनेई को मारने का) 2026 के मध्य में होना था, लेकिन 2025 के अंत में ईरान के भीतर भड़के सरकार विरोधी प्रदर्शनों और बढ़ती अस्थिरता के कारण इजरायल और अमेरिका ने इसे समय से पहले अंजाम देने का निर्णय लिया.
अमेरिका की भूमिका
शुरुआत में इजरायल अकेले इस मिशन की तैयारी कर रहा था लेकिन बाद में रणनीतिक जोखिमों को देखते हुए अमेरिका के साथ हाथ मिलाया और संयुक्त हवाई अभियान शुरू किया.
हमले का परिणाम
पिछले सप्ताह हुए इस संयुक्त हमले में न केवल खामेनेई, बल्कि उनकी पत्नी, बेटी और दामाद समेत पूरा परिवार खत्म हो गया. यह संभवतः इतिहास में किसी मौजूदा राष्ट्र प्रमुख की हवाई हमले में मौत का पहला मामला है.
मकसद
इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोकना और क्षेत्र में तेहरान के प्रभाव को समाप्त करना था. वर्तमान में ईरान इस हत्या का बदला लेने के लिए खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
