“मोदी सरकार ने देश का ये हाल बना दिया है…. अब अमेरिका तय कर रहा….., हम आजाद राष्ट्र है…”, किस बात पर भड़क गई कांग्रेस ?
“मोदी सरकार ने देश का ये हाल बना दिया है…. अब अमेरिका तय कर रहा, हम आजाद राष्ट्र है…”, किस बात पर भड़क गई कांग्रेस ?
अमेरिका लंबे समय से रूस से तेल की खरीद रोकने को लेकर भारत पर दबाव बनाता रहा है. हालांकि, अब उसी अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिनों का वक्त और दिया है.
इस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. कांग्रेस ने नाराजगी जताई है. कांग्रेस ने X पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ दी है. 30 दिन की छूट दी गई है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने पोस्ट कर ये आदेश दिया.”
पोस्ट में आगे लिखा गया है, “मोदी सरकार ने देश का ये हाल बना दिया है. अब अमेरिका तय कर रहा- भारत कहां से तेल खरीदेगा और कहां से नहीं. ये बात PM मोदी तय नहीं कर रहे, ना ही भारत की सरकार तय कर रही है. आज देश के नागरिकों के मन में यही सवाल है- अमेरिका होता कौन है भारत को इजाजत देने वाला? हम किसी देश के गुलाम नहीं, आजाद राष्ट्र हैं. लेकिन नरेंद्र मोदी अमेरिका से ये सवाल नहीं पूछ सकते, क्योंकि वो पूरी तरह से compromised हैं और देश को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है. शर्मनाक!”
हिंदी पोस्ट डॉट इन
