चार चार सगे भाई-बहनों की ईंट और धारदार हथियार से की गई थी हत्या, फिर उनकी मां का शव मिला नाले में, अब इस मामले में हुआ नया खुलासा

Crime Scene Deposit Photos (1)
The Hindi Post

चार चार सगे भाई-बहनों की ईंट और धारदार हथियार से की गई थी हत्या, फिर उनकी मां का शव मिला नाले में, अब इस मामले में हुआ नया खुलासा

 

अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र मुरादाबाद मोहल्ले में 2 मई को चार सगे भाई-बहनों की हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. टांडा-बांदा हाइवे के किनारे पुलिस और स्वाट टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ था, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. आरोपी ने 14, 12, 10 और 8 वर्ष के चार बच्चों की ईंट और धारदार हथियार से हत्या की थी. बच्चों की मां का शव भी घर से 100 मीटर दूर नाले में मिला. वह भी इस सामूहिक हत्याकांड का शिकार हुई थी.

घर में बिछी थीं लाशें

अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ही बिस्तर पर चार नाबालिग बच्चों के शव बरामद हुए. हत्यारे ने बच्चों के चेहरे पर ईंटों से वार किया था और गले को धारदार हथियार से रेता था.

मृतकों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल थे. घटना के वक्त बच्चों का पिता सऊदी अरब में था, जो पिछले चार वर्षों से घर नहीं लौटा है. शुरुआत में पुलिस बच्चों की मां को ही संदिग्ध मानकर तलाश कर रही थी.

नाले में मिला मां का शव

हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर मामले में तब नया मोड़ आया जब गायब बताई जा रही मां का शव घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर नाले के किनारे बरामद हुआ. मां का शव मिलने से पुलिस की थ्योरी पूरी तरह बदल गई. पहले पुलिस जिसे हत्यारोपी मान रही थी, वह खुद इस खौफनाक वारदात का शिकार निकली.

मुठभेड़ में मारा गया अपराधी

पुलिस और स्वाट टीम ने मामले की संजीदगी को देखते हुए घेराबंदी शुरू की. आमिर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी हत्या और दुराचार के मामले में जेल जा चुका था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. इस एनकाउंटर के साथ ही पांच हत्याओं के आरोपी का अंत हो गया.

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की प्रारंभिक कार्यशैली पर भी सवाल उठे. पुलिस ने बिना पूरी जांच किए शुरुआत में ही मां को हत्यारोपी मान लिया था. हालांकि, नाले में महिला का शव मिलने के बाद जांच की दिशा बदली गई और असली आरोपी तक पहुंच सकी. इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!