अमित शाह और कैप्टन अमरिंदर सिंह की हुई मुलाकात
फाइल फोटो | आईएएनएस (फाइल फोटो)
नई दिल्ली । तमाम तरह के राजनीतिक कयासों के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए उनके दिल्ली स्थित आवास पह पहुंच गए हैं।
दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को पंजाब से राजधानी दिल्ली आए थे और तभी से उनके राजनीतिक इरादों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि मंगलवार को पहले उनके मीडिया सलाहकार रविन ठुकराल ने ट्वीट करके और बाद में कैप्टन ने स्वयं बयान देकर यह कहा था कि वे निजी यात्रा पर दिल्ली आए हैं और उनका मकसद दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस को नए मुख्यमंत्री के लिए खाली करना है।

#WATCH | Former Punjab CM and Congress leader Captain Amarinder Singh reaches the residence of Union Home Minister Amit Shah in New Delhi pic.twitter.com/787frIaou7
— ANI (@ANI) September 29, 2021
लेकिन आज शाम को अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर कैप्टन ने एक बार फिर से राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है और उनके भविष्य के मूव को लेकर कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या कैप्टन भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं ? यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब फिलहाल दोनों तरफ से ना के रूप में ही दिया जा रहा है। लेकिन राजनीति में कब क्या हो जाए यह कहा नहीं जा सकता इसलिए फिलहाल तो इंतजार ही किया जा सकता है। दोनों में से किसी भी पक्ष की तरफ से आधिकारिक बयान आने का .
हालांकि सूत्र ये बता रहे हैं कि अमरिंदर सिंह बॉर्डर की सुरक्षा, सीमा के हालात , किसान आंदोलन समेत वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह से मिलने गए हैं।
आईएएनएस
