अमित शाह और अमरिंदर सिंह के बीच लगभग एक घंटे तक हुई मुलाकात, इस मुद्दे पर हुई बात..

Amarinder Singh Meets Amit Shah

फाइल फोटो (@RT_Media_Capt)

The Hindi Post

नई दिल्ली । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और देश के गृह मंत्री के बीच बुधवार को लगभग एक घंटे तक मुलाकात हुई। गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह बुधवार शाम को उनके नई दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई और इसी के साथ पंजाब की राजनीति में अमरिंदर सिंह के नए मूव को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी होने लगीं।

हालांकि अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह ने स्वयं ट्वीट कर कहा , आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के मुद्दें पर बात की। उनसे इन कानूनों को निरस्त करने और एमएसपी की गारंटी देकर इस संकट को जल्दी खत्म करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिंदर सिंह के इस बयान ने तमाम राजनीतिक अटकलों को एक बार फिर से धराशायी कर दिया है। यह बयान जारी कर अमरिंदर सिंह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ लगभग एक घंटे तक चली बातचीत में उन्होने किसान आंदोलन, किसानों से जुड़े कानूनों और न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर ही चर्चा की और गृह मंत्री से किसानों के हित में इन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग भी की।

हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान अमरिंदर सिंह ने बार्डर के हालात और और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गृह मंत्री के सामने अपनी बात रखी। लेकिन अभी भी सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं ?

जाहिर है कि दोनों ही पक्ष अभी इस सवाल का ठोस जवाब देने को तैयार नहीं है लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में लगभग एक घंटे तक चली मुलाकात ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!