कर्नाटक चुनाव: “सभी एग्जिट पोल गलत निकलेंगे”

BL Santosh (1) (1)
The Hindi Post

बेंगलुरु | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने गुरुवार को कहा कि सभी एग्जिट पोल गलत निकलेंगे.

उन्होंने कहा, “सभी जनमत सर्वेक्षणों का सम्मान है, पर इनमें से किसी ने भी 2014 में 282 या 2019 में 303 या 2022 में 156 या 2018 में 104 की भविष्यवाणी नहीं की थी.”

संतोष ने कहा, “2018 में कर्नाटक में भाजपा ने 24,000 बूथों पर बढ़त बनाई थी. इस बार हम सभी विधानसभा क्षेत्रों के योगदान से 31,000 बूथों पर आगे हैं.”

एग्जिट पोल्स ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है, जिसमें अधिकांश ने अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!