“सरके चुनर तेरी….” गाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, नोरा फतेही, संजय दत्त को पेश होने का दिया आदेश, जारी किया समन

Sarke chunar nora fatehi sanjay dutt (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

“सरके चुनर तेरी….” गाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, नोरा फतेही, संजय दत्त को पेश होने का दिया आदेश, जारी किया समन

 

फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गीत ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद गहरा गया है. इस गाने में कथित अश्लीलता और अभद्रता से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों का राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है.

आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिनेत्री नोरा फतेही, अभिनेता संजय दत्त सहित फिल्म से जुड़े प्रमुख लोगों को समन जारी कर तलब किया है.

NCW की सख्त कार्रवाई और समन
राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) के माध्यम से जानकारी दी कि पहली बार देखने पर यह गाना यौन उत्तेजक, आपत्तिजनक और भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन प्रतीत होता है. इसलिए आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है.

आयोग ने नोरा फतेही (अभिनेत्री), संजय दत्त (अभिनेता), किरण कुमार (निर्देशक), वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह), रकीब आलम (गीतकार) को मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर 12:30 बजे प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

आयोग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय पर उपस्थित न होने की स्थिति में कानून के अनुरूप दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

NHRC और मंत्रालयों का दखल
इस विवाद की गूंज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक भी पहुंची है. NHRC ने इस मामले में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा गूगल इंडिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

विवाद का परिणाम और वर्तमान स्थिति
लगातार बढ़ती आलोचना और कानूनी पेचीदगियों के कारण निर्माताओं ने इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया है. ‘केडी: द डेविल’ फिल्म के इस चर्चित गीत को मंगली ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत अर्जुन जन्या ने तैयार किया है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!