16,000 फीट की ऊंचाई पर विमान की खिड़की उखाड़कर हवा में उड़ गई, यात्री रह गए हैरान-परेशान, VIDEO
सांकेतिक तस्वीर
वाशिंगटन | अलास्का एयरलाइंस का एक विमान अमेरिका के ओरेगोन राज्य के पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया जा रहा था. उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि विमान की एक खिड़की उखड़कर हवा में उड़ गई थी. इससे यात्री हैरान रह गए.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग 737-9 मैक्स ने शुक्रवार शाम 4.52 बजे उड़ान भरी थी और केवल 20 मिनट बाद वह पोर्टलैंड लौट आया था.
एक यात्री द्वारा भेजी गई तस्वीरों के अनुसार, हवाई जहाज के ढांचे का एक बड़ा हिस्सा और एक खिड़की गायब थी.
सीएनएन ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के हवाले से कहा, ”अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट 1282 में चालक दल द्वारा कम दवाब (लो प्रेशर) की सूचना दी गई. इसके बाद विमान की को उतारने का निर्णय लिया गया. उसे पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.”
#BREAKING Alaska Airlines plane made emergency landing in Portland, Oregon after window blew out mid air
Some peoples belongings, including phones, were sucked out#alaskaairlines #breaking #PlaneCrash
— Kartikey (@callmekartikey2) January 6, 2024
पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और अलास्का एयरलाइंस दोनों ने आपातकालीन लैंडिंग की पुष्टि की है.
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “विमान ने 171 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों के साथ पोर्टलैंड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की.”
एयरलाइन ने कहा कि यह जांच की जा रही है कि विमान में क्या हुआ. विमान में सवार एक यात्री काइल रिंकर ने सीएनएन को बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद एक खिड़की बाहर निकल गई. यह सचमुच हैरान करने वाला था. अभी-अभी विमान ऊंचाई पर पहुंचा ही था कि खिड़की उखड़कर हवा में उड़ गई और इसके बावजूद इस पर तब तक ध्यान नहीं गया जब तक ऑक्सीजन मास्क नीचे नहीं आ गए.
एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि वे घटना की जांच करेंगे.
आईएएनएस
