अक्षय कुमार की मां का निधन: उन्होंने कहा ‘वो मेरा अहम हिस्सा थी’

Akshay Kumar's mother passes away
The Hindi Post

मुंबई | बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार सुबह निधन हो गया। अक्षय ने ट्विटर पर अपनी मां के नाम एक इमोशनल नोट शेयर किया है।

उन्होंने लिखा, “वो मेरा अहम हिस्सा थीं, और आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है।”

उन्होंने लिखा, “मेरी मां.. श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांति से इस दुनिया से चली गईं और दूसरी दुनिया में जाकर मेरे पिता के साथ मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं जब  मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहा है। ओम शांति।”

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को, अक्षय ने अपनी मां के बारे में एक स्वास्थ्य अपडेट साझा किया था और कहा था कि यह उनके परिवार के लिए ‘कठिन समय’ है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “शब्दों से ज्यादा मैं आप लोगों के प्यार और चिंता से सहज महसूस कर रहा हूं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन समय है। आप लोगों की हर प्रार्थना मेरी बहुत मदद करेगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!