UP पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों से बोले अखिलेश यादव – नहीं पिएंगे तुम्हारी चाय, कही जहर दे दिया तो

Akhilesh Yadav refuses to drink tea in Lucknow offered by police officers (1)
The Hindi Post

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय गए थे. दरअसल, वो पार्टी कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने वहां पहुंचे थे. इस दौरान, पुल‍िस अध‍िकार‍ियों ने उनसे चाय के ल‍िए पूछा तो अख‍िलेश ने चाय पीने से यह कहते हुए मना कर द‍िया क‍ि हम आपकी चाय नहीं प‍िएंगे. उन्होंने कहा कि कहीं आप ने हमे चाय में जहर म‍िलाकर दे द‍िया तो. इस पर वहां मौजूद अध‍िकारी मुस्‍कुराए तो अख‍िलेश फ‍िर बोले क‍ि हां हमे आप लोगों पर ब‍िलकुल भी भरोसा नहीं है. इसके बाद, उन्होंने अपने एक पार्टी कार्यकर्ता को चाय लाने के लिए कहा.

अखिलेश यादव का पुलिस अधिकारियों को दिया यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!