रजनीकांत को इनकम टैक्स विभाग ने किया सम्मानित, सबसे अधिक टैक्स भरने वालो में है शामिल

Rajnikanth (1)
The Hindi Post

चेन्नई | तमिल फिल्म स्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी और निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत ने आयकर दिवस के अवसर पर अपने पिता को सम्मानित करने के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी के आयकर विभाग को धन्यवाद दिया है. ऐश्वर्या ने अपने पिता की जगह इस सम्मान को स्वीकार किया.

आयकर विभाग हर साल 24 जुलाई को आयकर दिवस के रूप में मनाता है.

आपको बताते चले, रजनीकांत देश में कर देने में सबसे आगे रहते है. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी कर भरने में आगे है. इसलिए दोनों को सम्मानित किया गया है. दोनों अभिनेताओं के प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है.

ऐश्वर्या रजनीकांत ने खबर को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि, “मुझे सबसे ज्यादा टैक्स (कर) देने वाले की बेटी होने पर गर्व है. आयकर दिवस 2022 पर अप्पा को सम्मानित करने के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी के आयकर विभाग को बहुत धन्यवाद.”

ऐश्वर्या रजनीकांत ने भी इस कार्यक्रम की तस्वीरों की एक श्रृंखला पोस्ट की है जिसमें से एक में वह अपने पिता की जगह तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन से प्रशस्तिपत्र ग्रहण करती दिख रही हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!