विक्की कौशल-कटरीना कैफ को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, करना चाहता था कटरीना से शादी

Vicky and Katrina (1)
The Hindi Post

अभिनेत्री कटरीना कैफ और उनके पति एक्टर विक्की कौशल को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि इस व्यक्ति ने कटरीना और विक्की को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दी थी.

विक्की कौशल ने मुंबई पुलिस से इस मामले में शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई थी. एफआईआर मुंबई के संता क्रूज थाने में दर्ज की गई थी.

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवक का नाम मनविंदर सिंह है. बताया जा रहा है कि मनविंदर कैटरीना का बड़ा फैन है और उनसे शादी करना चाहता था. इसी कारण से वह कटरीना को सोशल मीडिया पर परेशान कर रहा था.

ANI ने रिपोर्ट में कहा कि दोनों एक्टर्स को धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने जिस व्यक्ति को अरेस्ट किया है उसका इंस्टाग्राम पर किंग आदित्य राजपूत के नाम से अकाउंट है. यह व्यक्ति अपने को एक्टर बता रहा है. इसने अपनी प्रोफाइल में कटरीना कैफ को अपनी गर्लफ्रेंड/पत्नी लिखा हुआ है. इस व्यक्ति ने कटरीना की ऑफिशियल आईडी को टैग भी किया हुआ है.

King Aditya (1)

यही नहीं उसने अपने अकाउंट पर कटरीना कैफ के साथ अपनी फोटो भी शेयर की हुई है. इसके कैप्शन में इस युवक ने लिखा है “कैटरीना वेड्स किंग”. हालांकि यह इस तस्वीर के साथ साफ तौर पर की गई छेड़खानी है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी ने विक्की के चेहरे को एडिट करके अपना फेस लगा दिया है. इसे मॉर्फिंग कहते है.

King Aditya 2 (1) (1)

पिछले साल 9 दिसंबर को विक्की और कटरीना ने जोधपुर में शादी की थी. यह शादी बहुत धूमधाम से हुई थी और इसकी खूब चर्चा भी हुई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!