विक्की कौशल और कटरीना कैफ को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Vicky Kaushal and Katrina Kaif
The Hindi Post

बॉलीवुड के स्टार कपल – विक्की कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. हालांकि यह व्यक्ति कौन है इसका खुलासा नहीं हुआ है.

मुंबई पुलिस ने विक्की कौशल और कटरीना कैफ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है.

यह मामला मुंबई के सांता क्रूज पुलिस थाने में दर्ज हुआ है.

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस व्यक्ति पर विक्की कौशल और कटरीना कैफ को सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है.

यह मामला विक्की कौशल की शिकायत पर दर्ज किया गया है. शिकायत में कहा गया है कि यह व्यक्ति इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज भेज रहा है. मुंबई पुलिस के अनुसार, विक्की ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि यह शख्स उनकी पत्नी कटरीना कैफ को धमकियां दे रहा है.

जल्द ही इस व्यक्ति की गिरफ्तारी हो सकती है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!