एयरहोस्टेस ने फ्लाइट में सोते हुए धोनी का चुपके से बनाया वीडियो, वीडियो हुआ वायरल

MS Dhoni sleeping in flight collage (1) (1)

Photo: Twitter@ChakriDhoni17

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी फ्लाइट में सो रहे है. दरअसल, इस वीडियो को एक एयरहोस्टेस ने रिकॉर्ड किया. यह वीडियो ऐसे समय पर बनाया गया जब धोनी फ्लाइट में सो रहे थे. धोनी के साथ फ्लाइट में उनकी वाइफ भी मौजूद थी.

वीडियो में एयरहोस्टेस को बेहद खुश अंदाज में देखा जा सकता है. वही धोनी की वाइफ साक्षी भी इस बात से बेखबर होती है कि वीडियो रिकॉर्ड हो रहा है.

अब इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. लोगों का कहना है कि यह धोनी की निजता पर हमला है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!